फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Balod: Congress Attacks BJP, Says Celebrate Unemployment and Broken Promises Day, Questions Diya Campaign

बालोद में कांग्रेस का हमला: सेवा संकल्प नहीं,बेरोजगारी व वादाखिलाफी दिवस मनाए BJP, आशीर्वाद का दीया पर भी सवाल

Fri, 18 Sep 2026 08:39 AM IST
बालोद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 08:39 AM IST
सार

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के सेवा संकल्प दिवस आयोजन को लेकर जिला कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और वादाखिलाफी के मुद्दे उठाए। ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के सरकारी खर्च का हिसाब भी मांगा।

विज्ञापन
Balod: Congress Attacks BJP, Says Celebrate Unemployment and Broken Promises Day, Questions Diya Campaign
प्रेसवार्ता को संबोधित करते कांग्रेस के नेतागण

विस्तार

जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल को विफलताओं और वादाखिलाफी का दौर करार देते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला है। राजीव भवन में आयोजित संयुक्त पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक बदहाली के मुद्दों पर केंद्र व राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा द्वारा सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाए जाने को जनता के साथ छलावा बताया।

विज्ञापन


‘बेरोजगारी और वादाखिलाफी दिवस’ मनाए भाजपा
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि केंद्र सरकार का पूरा कार्यकाल केवल जुमलों और अधूरे दावों तक सिमटकर रह गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस दिन को सेवा संकल्प के बजाय बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस और किसान धोखा दिवस के रूप में मनाना चाहिए।
विज्ञापन


हिरवानी ने आरोप लगाया कि प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने, किसानों की आमदनी दोगुनी करने, विदेशों से काला धन लाने और महंगाई घटाने के तमाम दावे खोखले साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिना तैयारी के थोपी गई नोटबंदी और जटिल जीएसटी व्यवस्था ने देश के छोटे व्यापारियों और एमएसएमई सेक्टर की रीढ़ तोड़ दी। इसके अलावा देश में लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  रायगढ़ में राशन घोटाले का बड़ा खुलासा: 31.75 लाख के अनाज गबन का फरार आरोपी गिरफ्तार

मोदी की गारंटी के नाम पर जनता से धोखा
संजारी बालोद विधायक एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर मोदी की गारंटी के नाम पर जनता से वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 500 रुपये में गैस सिलिंडर, 1 लाख सरकारी नौकरियां, अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ और छात्रों के लिए मुफ्त परिवहन पास जैसे वादों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। महतारी वंदन योजना का लाभ भी सभी पात्र महिलाओं तक नहीं पहुंच रहा है, वहीं गौठानों को बंद कर दिया गया।


आशीर्वाद के दीया अभियान पर प्रशासनिक खर्च का मांगा हिसाब
विधायक संगीता सिन्हा ने बालोद जिला प्रशासन की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताते हुए पूछा कि 'आशीर्वाद के दीया अभियान' के तहत सरकारी विभागों को लक्ष्य क्यों दिया गया? उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह कोई विधिवत सरकारी आयोजन है? यदि हां, तो तेल, बाती और दीयों पर हो रहे खर्च का भुगतान किस मद से किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और विभागीय प्रमुख इसका हिसाब-किताब तैयार रखें, क्योंकि जनता के पैसे का जवाब देना होगा।

प्रेसवार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा दुबे, महामंत्री धीरज उपाध्याय, शंभू साहू, ब्लॉक अध्यक्ष (शहर) अंचल प्रकाश साहू, बालोद ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा, डौंडीलोहारा ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार प्रभाकर, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, पार्षद सुमित शर्मा, संतोष तारम और रमेश कङू सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed