{"_id":"685576f78f955f2e9a071769","slug":"lalu-tejashwi-on-pm-modi-s-bihar-visit-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"PM Modi Bihar Visit: 'बिहार में झूठ, जुमलों और भ्रम की भारी बारिश', पीएम मोदी के दौरे पर बोले लालू-तेजस्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Bihar Visit: 'बिहार में झूठ, जुमलों और भ्रम की भारी बारिश', पीएम मोदी के दौरे पर बोले लालू-तेजस्वी
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Fri, 20 Jun 2025 08:27 PM IST
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के बाद RJD प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव ने एक के बाद एक सियासी हमले किए हैं। जहां लालू यादव ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी पर तंज कसा तो वहीं तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है।
बता दें कि, बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और सभी राजनीतिक पार्टियां अपने गठजोड़ मजबूत करने में जुटी हैं। इस बीच, पीएम मोदी एक बार फिर से शुक्रवार को बिहार दौरे पर पहुंचे। बिहार दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जंगलराज की याद दिलाई और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने लालू यादव और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। वहीं, अब RJD ने इसपर अब पलटवार किया है।
पीएम मोदी के सीवान दौरे के बाद आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव ने करारा पलटवार किया है। उन्होंने एक पोस्ट कर लिखा, "बिहार हित में मौसम की चेतावनी- आज बिहार में झूठ, जुमलों और भ्रम की भारी बारिश हो रही है, गरज के साथ झूठे लुभावने वादों के ओले भी पड़ रहे हैं, संभल कर रहें।" इसके साथ ही एक वीडियो भी इसमें लगाया है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।