फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar MLC Result LIVE: विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतगणना शुरू; जन सुराज पर सभी की नजर

Tue, 27 Oct 2026 08:41 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 27 Oct 2026 08:41 AM IST
खास बातें

Bihar News : बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक चार-चार सीटों पर हुए मतदान का आज परिणाम आ जाएगा। मत पत्रों से चुनाव हुआ है, इसलिए परिणाम आने में समय लगेगा। अनंत सिंह की मेहनत और प्रशांत किशोर की किस्मत भी चर्चा में है, वजह के साथ जानिए अपडेट।

विज्ञापन
Bihar MLC result live Kosi tirhut Darbhanga Saran teacher Patna graduate result bihar news
बिहार विधान परिषद चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:40 AM, 27-Oct-2026

पटना स्नातक निर्वाचन में कितने मतदाता हैं, पिछले चुनाव में किसने मारी थी बाजी?

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 87,583 मतदाता हैं। इनमें 66,462 पुरुष, 21,117 महिलाएं और चार अन्य मतदाता शामिल हैं। पटना स्नातक सीट फिलहाल जदयू के पास है। 2020 के विधान परिषद चुनाव में नीरज कुमार ने यहां से लगातार तीसरी बात जीत हासिल की थी। तब उन्होंने राजद प्रत्याशी आजाद गांधी को 8252 वोटों के अंतर से  हराया था। नीरज कुमार को 20,948 वोट मिले थे। उन्होंने राजद प्रत्याशी आजाद गांधी को हराया था। 
08:08 AM, 27-Oct-2026

बिहार विधान परिषद चुनाव: मतगणना प्रकिया शुरू हो गई

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और सारण में निर्धारित केंद्रों पर मतों की गिनती की जा रही है। पटना में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के वोटों की गणना बांकीपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हो रही है। यहां स्नातक सीट के लिए 14 और शिक्षक सीट के लिए सात टेबलों पर मतगणना की व्यवस्था की गई है। नौ बजे से रुझान आने लगेंगे। पहले शिक्षक सीटों का परिणाम आएगा, इसके बाद स्नातक सीटों का। 
विज्ञापन
08:02 AM, 27-Oct-2026

बिहार एमएलसी चुनाव 2026: किस सीट पर कितना हुआ था मतदान?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर हुए चुनाव में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 82.85 प्रतिशत, जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 53.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना में 57.56 प्रतिशत, तिरहुत में 48.51 प्रतिशत, दरभंगा में 54.73 प्रतिशत और कोसी में 54.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सारण में सबसे अधिक 89.05 प्रतिशत मतदान हुआ। दरभंगा में 85.87 प्रतिशत, तिरहुत में 82.99 प्रतिशत और पटना में 74.75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
 
07:34 AM, 27-Oct-2026

Bihar MLC Election: 150 प्रत्याशी आज फैसले का कर रहे इंतजार

निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी स्नातक सीटें हैं, जबकि शिक्षक सीटों में पटना, सारण, तिरहुत और दरभंगा शामिल हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 98 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें से आठ के नामांकन पत्र जांच के दौरान अस्वीकृत हो गए, जबकि किसी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद 90 प्रत्याशी मैदान में रह गए। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 66 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इनमें चार के नामांकन पत्र रद्द हुए और दो ने नाम वापस ले लिया। इस तरह शिक्षक सीटों पर 60 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
07:29 AM, 27-Oct-2026

Bihar MLC Result LIVE: विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतगणना शुरू; जन सुराज पर सभी की नजर

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों (चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन) के लिए मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। 23 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद अब सभी की नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। इस निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और सारण में केंद्र निर्धारित किए हैं। पटना में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के वोटों की गिनती बांकीपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगी। यहां स्नातक सीट के लिए 14 और शिक्षक सीट के लिए सात मतगणना टेबल की व्यवस्था की गई है। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए सभी मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इतना ही नहीं चुनाव आयोग के दफ्तर से भी हर एक केंद्र की निगरानी की जा रही है। 
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed