फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar MLC Result LIVE : राजद, भाजपा, जन सुराज और निर्दलीय एक-एक सीट जीते; नीरज की बढ़त कायम

Wed, 28 Oct 2026 08:18 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 28 Oct 2026 08:18 AM IST
खास बातें

Bihar MLC Election 2026 Result : शिक्षक और स्नातक की चार-चार सीटों पर 27 अक्टूबर को देर से शुरू हुई मतगणना अब भी जारी है। अब तक चार सीटों के परिणाम आए हैं। परिणाम देश की राष्ट्रीय पार्टियों के लिए सुखद नहीं। भाजपा-कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन
Bihar MLC result live Kosi tirhut Darbhanga Saran teacher Patna graduate result bihar news
दलगत आधार पर नहीं, लेकिन दलों की प्रतिष्ठा फंसी थी इस चुनाव में। - फोटो : amar ujala digital

लाइव अपडेट

08:17 AM, 28-Oct-2026

बिहार एमएलसी चुनाव 2026: तिरहुत स्नातक में निर्दलीय वंशीधर बृजवासी आगे चल रहे

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के सातवें राउंड के बाद निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी 1477 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 16,190 वोट मिले हैं। वहीं, एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा 14,713 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। राजद प्रत्याशी रश्मि विनायक गौतम 10,802 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि जन सुराज के डॉ. विमोहन कुमार को 166 वोट मिले हैं। सातवें राउंड की गिनती के बाद बृजवासी और अभिषेक झा के बीच मुकाबला जारी है।
07:44 AM, 28-Oct-2026

पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार बोले- पहली वरीयता में 2200 से अधिक वोटों की बढ़त

बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के बीच जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने पहली वरीयता के मतों में 2200 से अधिक वोटों की बढ़त का दावा किया। उन्होंने कहा कि पटना स्नातक सीट को हॉट सीट माना जा रहा था। निर्वाचन आयोग की निर्धारित प्रक्रिया के तहत दूसरी वरीयता के मतों की भी गिनती होगी और उन्हें भरोसा है कि इसमें भी वह आगे रहेंगे। नीरज कुमार ने कहा कि यह उनका चौथा चुनाव था, इसलिए कई चुनौतियां सामने आईं। हालांकि, पार्टी कार्यकर्ताओं के प्यार, समर्पण और मेहनत की बदौलत उन्होंने इन चुनौतियों का सामना किया।

27 अक्तूबर को मतगणना से जुड़ी बातों को जानने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
07:40 AM, 28-Oct-2026

बिहार एमएलसी चुनाव 2026: दरभंगा शिक्षक निर्वाचन से जनसुराज के प्रत्याशी को मिला जीत का प्रमाणपत्र

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन से जनसुराज के उम्मीदवार डॉ. सुरेश प्रसाद राय को जिला प्रशासन ने देर रात जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। जीत के बाद उन्होंने कहा कि वह सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर पिछले नौ वर्षों से शिक्षकों की सेवा के लिए समर्पित हैं और लगातार तीसरी बार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव लड़ रहे थे। इससे पहले दो बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उन्हें कम मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार जन सुराज के टिकट पर उन्होंने 324 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय के शिक्षकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह जीत शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और उनके परिवारों की जीत है। वह अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने और शिक्षकों के हित में काम करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का भी आभार जताया।
06:50 AM, 28-Oct-2026

Darbhanga MLC Election: दरभंगा में भाजपा आगे

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के सर्वेश कुमार 1,417 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 7,371 वोट मिले हैं, जबकि राजद के अनिल कुमार झा 5,954 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर हैं। सर्वेश कुमार को अनिल कुमार झा पर 1,417 मतों की बढ़त हासिल है।

06:19 AM, 28-Oct-2026

Patna MLC Election: पटना शिक्षक सीट पर जीत के बाद क्या बोले डॉ. संजीव

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम। - फोटो : अमर उजाला
राजद प्रत्याशी डॉ. संजीव ने जीत के बाद कहा कि वह पहले से ही कह रहे थे कि शिक्षक समाज महिषासुर का वध करेगा और शिक्षकों ने ऐसा ही किया। उन्होंने इसे अधर्म पर धर्म और शिक्षक समाज की जीत बताया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार और कार्यकर्ताओं का काफी समर्थन मिला है। पूरा कायनात और सल्तनत उन्हें हराने में लगा हुआ था। उन्होंने नवल किशोर को मिले वोटों पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि उनके सभी वोट फर्जी हैं और वह इतने वोट पाने के भी हकदार नहीं थे। डॉ. संजीव ने इसे बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस चुनाव के लिए कमिश्नर तक को बदल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें हराने के लिए मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक लगे हुए थे।
06:07 AM, 28-Oct-2026

Patna MLC Result 2026 : भाजपा की पारंपरिक सीट अब राजद के पास

पटना की शिक्षक सीट पर राजद के डॉ. संजीव ने जीत हासिल कर ली है। यह सीट भाजपा के डॉ. नवल किशोर यादव के पास थी। वह जीत के प्रति आश्वस्त थे। डॉ. संजीव पहले जदयू में थे। 2024 के विश्वास मत प्रकरण के आसपास वह पार्टी से दूर हुए और लगातार हमलावर रहने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने अपनी परबत्ता सीट से विधानसभा में राजद के टिकट पर भाग्य आजमाया, लेकिन नाकाम रहे। अब विधान परिषद् चुनाव में उन्होंने टिकट हासिल किया और इस बार भाजपा की यह पुरानी सीट छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:33 AM, 28-Oct-2026

Bihar MLC Result LIVE : राजद, भाजपा, जन सुराज और निर्दलीय एक-एक सीट जीते; नीरज की बढ़त कायम

बिहार में विधान परिषद् का गणित भी बदल गया है। बिहार विधान परिषद् में प्रशांत किशोर की पार्टी के एक प्रतिनिधि की सीट पक्की हो गई है। इसी तरह कांग्रेस की एक सीट छिन गई है। भारतीय जनता पार्टी की भी एक सीट छिन गई है। दूसरी तरफ, राष्ट्रीय जनता दल से एक चेहरे को विधान परिषद् की सीट मिल गई है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed