{"_id":"6ae0c0b948b369e963032856","slug":"bihar-nasha-mukt-abhiyan-2026-samrat-chaudhary-launch-awareness-campaign-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: शराबबंदी खत्म होने का इंतजार ही रह गया; अब नशामुक्त अभियान, सीएम सम्राट ने शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: शराबबंदी खत्म होने का इंतजार ही रह गया; अब नशामुक्त अभियान, सीएम सम्राट ने शपथ दिलाई
Tue, 27 Oct 2026 08:49 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:49 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 27 अक्टूबर को पटना के अधिवेशन भवन में ‘नशामुक्त बिहार अभियान’ का शुभारंभ किया। यह अभियान 27 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक पूरे राज्य में चलाया जाएगा। इस दौरान व्हाट्सऐप चैटबॉट, हेल्पलाइन और जन-जागरूकता वाहनों की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
सीएम सम्राट ने शपथ दिलाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 27 अक्तूबर 2026 को अधिवेशन भवन में 'नशामुक्त बिहार अभियान' का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। यह अभियान 27 अक्तूबर से 26 नवंबर 2026 तक पूरे राज्य में चलेगा। इस अवसर पर व्हाट्सऐप चैटबोट, हेल्पलाइन और जन-जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए व्यापक जन-जागरूकता और सख्त कार्रवाई पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य में इस अभियान को महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 2016 में लागू की गई शराबबंदी के निर्णय को जनहित में सराहा।
उन्होंने कहा कि शराबबंदी के साथ सभी प्रकार के नशीले पदार्थों के विरुद्ध भी व्यापक अभियान आवश्यक है। नशामुक्त, स्वस्थ और उज्ज्वल बिहार के लिए जीविका की 1.81 करोड़ दीदियों, छात्र-छात्राओं और ब्रह्माकुमारीज सहित सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
नशीले पदार्थों पर कठोर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने सूखे नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। बिहार में वर्ष 2024 में 282 किलोग्राम चरस और 42 किलोग्राम हेरोइन जब्त हुई थी। वर्ष 2025 में यह मात्रा बढ़कर क्रमशः 400 किलोग्राम चरस, 65 किलोग्राम हेरोइन और 77 किलोग्राम अफीम हो गई। मुख्यमंत्री ने पुलिस और मद्य निषेध विभाग को अवैध कारोबारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल का निर्देश दिया। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ करीब 1700 मामले दर्ज हुए हैं, जिनके निपटारे के लिए विशेष न्यायालय बनाए गए हैं।
ये भी पढ़ें- Live Bihar MLC Result LIVE: तिरहुत सीट पर भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा से जनसुराज के डॉ. सुरेश राय आगे
जनभागीदारी और अपील
मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को नशीले पदार्थों का सेवन न करने और अवैध कारोबार रोकने की शपथ दिलाई। उन्होंने अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, जीविका दीदियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से अभियान को सफल बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री मदन सहनी, मंत्री संजय सिंह टाइगर सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।