{"_id":"6aedb403050a81e7470e22dc","slug":"video-advocates-boycott-court-in-jaspur-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: जसपुर में अधिवक्ताओं का न्यायालय बहिष्कार, न्यायिक मजिस्ट्रेट के स्थानांतरण की मांग, धरना-प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: जसपुर में अधिवक्ताओं का न्यायालय बहिष्कार, न्यायिक मजिस्ट्रेट के स्थानांतरण की मांग, धरना-प्रदर्शन जारी
जसपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट जहांआरा अंसारी की कार्यप्रणाली और व्यवहार से नाराज बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायालय का बहिष्कार कर कोर्ट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट के स्थानांतरण की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि व्यवहार और कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं के अनुसार, शुक्रवार को बार एसोसिएशन के एक अधिवक्ता के मुवक्किल के वारंट आदेश जारी किए जाने से नाराजगी फैल गई। आरोप है कि मुवक्किल के मौजूद होने के बावजूद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर दिया। इसी घटना के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायालय का बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती और न्यायिक मजिस्ट्रेट के व्यवहार में सुधार नहीं आता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। बताया जाता है कि नहीं मजिस्ट्रेट के व्यवहार और कार्य प्रणाली को लेकर बार एसोसिएशन की अधिवक्ता पहले से ही नाराज चल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।