{"_id":"6aedbd27083321ea02034a1f","slug":"ex-serviceman-duped-of-rs-6-69-lakh-in-the-name-of-senior-citizen-card-in-rudrapur-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने के नाम पर पूर्व सैनिक से 6.69 लाख की ठगी, पुलिस को तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने के नाम पर पूर्व सैनिक से 6.69 लाख की ठगी, पुलिस को तहरीर
Fri, 06 Nov 2026 05:12 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Fri, 06 Nov 2026 05:12 PM IST
सार
रुद्रपुर में सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने के नाम पर पूर्व सैनिक बिशन सिंह रौतेला से 6.69 लाख रुपये की ठगी हो गई। गंगापुर की सर्वोच नगर कॉलोनी निवासी रौतेला ने ट्रांजिट कैंप पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
cyber fraud
विस्तार
रुद्रपुर में सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने के नाम पर पूर्व सैनिक से 6.69 लाख रुपये की ठगी हो गई। गंगापुर की सर्वोच नगर कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक बिशन सिंह रौतेला ने ट्रांजिट कैंप पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की हल्द्वानी शाखा में उनके दो बचत खाते हैं। 28 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति की व्हाट्सएप कॉल आई।
विज्ञापन
कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई स्थित पीएनबी मुख्यालय का कर्मचारी बताया और वरिष्ठ नागरिकों के सीनियर सिटीजन कार्ड बनाए जाने की जानकारी दी। ठग ने ऑडियो-वीडियो कॉल के जरिये उनकी फोटो भी ली। इसके बाद अपनी बातों में उलझाकर 30 अक्तूबर को दोनों खातों से कुल 6.69 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी का पता चलने पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन रुद्रपुर में शिकायत दर्ज कराई है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन