{"_id":"676b3a3827d99070d40b78b7","slug":"goods-worth-rs-15-lakh-stolen-from-ashoka-leyland-three-arrested-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-118951-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अशोका लेलैंड से 15 लाख का सामान चोरी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अशोका लेलैंड से 15 लाख का सामान चोरी, तीन गिरफ्तार
पंतनगर। सिडकुल की अशोका लेलैंड कंपनी में सामान चोरी करते हुए तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों सुमित कुमार, बलकार सिंह और सूरजपाल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आराेपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। भूरारानी रुद्रपुर निवासी प्रियरंजन कुमार सिंह ने दी तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर अशोका लेलैंड लिमिटेड के स्टोर के बाहर उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने खेड़ा रुद्रपुर निवासी सूरज पाल शर्मा और सुमित कुमार को सामान के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में इन्होंने लखीमपुर खीरी निवासी चालक बलकार सिंह के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की। इन लोगों ने पहले भी लगभग 15 लाख रुपये का सामान चोरी किया था। पूछताछ में इन लोगों ने दो और लोगों के नाम उजागर किए हैं, जिन्हें यह लोग चोरी का सामान बेचते थे।
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।