{"_id":"6ae101a96c3dc2ea70080fb2","slug":"raised-awareness-about-child-protection-laws-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-149031-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाल संरक्षण कानूनों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाल संरक्षण कानूनों के प्रति किया जागरूक
Wed, 28 Oct 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की ओर से मंगलवार को सेंट मैरी स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यूएस नगर की सचिव एवं सिविल जज ममता पंत के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य फादर बिजोए सीएमआई ने की। कार्यक्रम में 380 छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण, लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम-2012 और शोषण के विरुद्ध शिकायत करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कोतवाली की एसआई मेघा शर्मा और किशोर न्याय बोर्ड के पूर्व सदस्य विनोद चंद्र दीक्षित ने बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वहां पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, गोपाल सिंह गौतम, प्रशांत पनेरिया, इल्मा बी, हर्षद, अर्जिश आदि रहे। संवाद
विज्ञापन