Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Roorkee News
›
Minister Pradeep Batra has issued instructions to level the ground in preparation for the Ravana Dahan event.
{"_id":"6ad39ab4538e9fff42011d7e","slug":"video-minister-pradeep-batra-has-issued-instructions-to-level-the-ground-in-preparation-for-the-ravana-dahan-event-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रावण दहन की तैयारियों को लेकर मैदान समतल करने के मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण दहन की तैयारियों को लेकर मैदान समतल करने के मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिए निर्देश
दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और नगर निगम की मेयर अनिता अग्रवाल ने शनिवार को नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दशहरे से पहले मैदान को समतल करने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेडियम में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि दशहरा शहर का प्रमुख पर्व है और इसमें बड़ी संख्या में लोग रावण दहन देखने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मैदान की व्यवस्था बेहतर होना जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दशहरे से पहले मैदान को समतल करने का कार्य प्राथमिकता से पूरा किया जाए, ताकि आयोजन के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने पर भी जोर दिया। मेयर अनिता अग्रवाल ने कहा कि दशहरा आयोजन को लेकर नगर निगम की ओर से आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। मैदान की स्थिति बेहतर बनाने के साथ ही स्टेडियम में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों को भी समय पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान मैदान की स्थिति और निर्माण कार्यों से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मैदान को आयोजन के अनुकूल तैयार किया जाए, जिससे रावण दहन कार्यक्रम व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।