{"_id":"6ad3403743a5114d1c0974b3","slug":"video-video-thavayaga-bta-ka-sahara-bna-bjaraga-ma-paugdhasa-ka-harakata-sa-parashana-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: दिव्यांग बेटे का सहारा बनी बुजुर्ग मां, पड़ोसी की हरकतों से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: दिव्यांग बेटे का सहारा बनी बुजुर्ग मां, पड़ोसी की हरकतों से परेशान
तेलीबाग में रहने वाली बुजुर्ग मुन्नी देवी अपने 16 साल के जन्म से दिव्यांग बेटे की परवरिश के लिए मजदूरी करती हैं। पति का सात साल पहले निधन हो चुका है और उनकी दोनों बेटियों की भी काफी पहले मौत हो गई थी। ऐसे में उनका बेटा ही दुनिया में उनका एकमात्र सहारा है। हालांकि, बुढ़ापे में जिस बेटे को उनका सहारा बनना था, उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर है।
मुन्नी देवी का आरोप है कि पड़ोसी उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। वह उनके घर के बाहर आकर गंदगी करता है, घर पर पथराव करता है और बेवजह गाली-गलौज करता रहता है। बेटे की देखभाल और रोजी-रोटी की चिंता के बीच पड़ोसी की कथित हरकतों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
दिव्यांग बेटे के साथ थाने पहुंचीं मुन्नी देवी
पीड़िता का कहना है कि वह लगातार पुलिस से शिकायत कर रही हैं, लेकिन परेशानी बनी हुई है। शनिवार को वह एक बार फिर अपने दिव्यांग बेटे के साथ थाने पहुंचीं और अपनी शिकायत रखी। पुलिस ने उनकी शिकायत सुनने के बाद कार्रवाई के संबंध में आश्वासन दिया।
मुन्नी देवी मजदूरी करके अपने बेटे का पालन-पोषण कर रही हैं। ऐसे में उनकी मांग है कि पड़ोसी की कथित हरकतों पर रोक लगाई जाए, ताकि वह अपने बेटे के साथ शांति से रह सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।