{"_id":"6af7205c787268ea660e5944","slug":"there-was-no-bright-sunshine-throughout-the-day-and-there-was-a-slight-haze-roorkee-news-c-5-1-drn1046-1111443-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दिनभर नहीं निकली चटक धूप, धुंध का हल्का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दिनभर नहीं निकली चटक धूप, धुंध का हल्का असर
विज्ञापन
हल्की धूप के बीच एक जैसा बना रहा मौसम, दिन में भी गर्म कपड़ों में नजर आए लोग
तापमान में आई गिरावट, सर्दी-जुकाम और खांसी से बचाव के लिए बरती सावधानी
शुक्रवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान में हल्की धुंध छाई रही और दिनभर चटक धूप नहीं निकली। बीच-बीच में हल्की धूप जरूर दिखाई दी लेकिन इससे मौसम में खास गर्माहट महसूस नहीं हुई। नहर किनारे और आसपास के खेत-खलिहानों में धुंध जैसा नजारा देखने को मिला। पूरे दिन मौसम लगभग एक जैसा बना रहा।
मौसम में आए बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखाई दिया। सुबह और शाम के साथ दिन में भी ठंडक महसूस होने के कारण लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकले। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते लोग सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में दर्द जैसी मौसमी समस्याओं से बचाव को लेकर सतर्क नजर आए। बच्चों और बुजुर्गों को भी ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाए गए। शुक्रवार को सामान्य तापमान 26.50 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में कमी आने से ठंड का असर और बढ़ गया। मौसम के इस बदले मिजाज के चलते लोगों को दिन में भी सर्दी का एहसास होता रहा।