{"_id":"6af1f8b24d66071ec608ae04","slug":"video-fire-breaks-out-in-a-tent-warehouse-in-roorkee-due-to-a-rocket-goods-worth-lakhs-reduced-to-ashes-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुड़की में रॉकेट से टेंट गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की में रॉकेट से टेंट गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
दीपावली की रात आतिशबाजी के दौरान रॉकेट गिरने से टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा गोदाम लपटों से घिर गया। हादसे में गोदाम में रखा टेबल मैट, बर्तन, सजावटी सामान समेत अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। इसमें लाखों का नुकसान बताया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने तीन फायर टेंडरों की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर निवासी नरेश सैनी का जिला सहकारी बैंक वाली गली में टेंट हाउस का गोदाम है। दीपावली की रात करीब 12 बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम से उठती आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने सावधानीपूर्वक आसपास के लोगों को घटनास्थल से दूर किया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। रुड़की फायर स्टेशन इंचार्ज वंश नारायण यादव ने बताया कि गोदाम स्वामी ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। प्रारंभिक आशंका है कि आतिशबाजी का कोई रॉकेट गोदाम में गिरने से आग लगी। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। इस दौरान विकास चंद्रवाल, राजेश कुमार, पुष्पेंद्र राणा, विपिन सैनी, उदयवीर सिंह यादव, विपिन सिंह, नरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, दिनेश चौहान, हरीश चंद्र, देवेंद्र भंडारी, कपिल सिंह, राजेंद्र सिंह गुरुंग, गयूर अली और सुनील खन्ना मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।