Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rishikesh News
›
Rishikesh: Students danced energetically to the tunes of 'Pandavas'; a glimpse of folk culture was on display during the Igas festival.
{"_id":"6afc9b4e24b79d68b60cbe59","slug":"video-rishikesh-students-danced-energetically-to-the-tunes-of-pandavas-a-glimpse-of-folk-culture-was-on-display-during-the-igas-festival-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: पंडवास की धुन पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं, इगास पर्व पर लोक संस्कृति की दिखी झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: पंडवास की धुन पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं, इगास पर्व पर लोक संस्कृति की दिखी झलक
ऋषिकेश। इगास पर्व की संध्या पर हरिद्वार रोड स्थित एक वेडिंग पॉइंट में गढ़ सेवा संस्थान के तत्वावधान में पंडवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने शिरकत की। पंडवास बैंड की पारंपरिक धुनों ने ऐसा समां बांधा कि छात्र-छात्राएं खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। लोकगीतों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज से पूरा परिसर गढ़वाली संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर शंभू पासवान ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अतिथियों ने इगास पर्व को उत्तराखंड की लोक परंपराओं, संस्कृति और सामूहिक उल्लास का प्रतीक बताया। पंडवास बैंड की प्रस्तुतियों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पारंपरिक लोकधुनों का आनंद उठाया। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह और लोक संस्कृति के प्रति आकर्षण देखते ही बना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।