{"_id":"6afc6fcc99d55c45de04c30a","slug":"accident-near-shivpuri-petrol-pump-brother-in-law-and-his-wife-brother-killed-being-struck-by-vehicle-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: शिवपुरी पेट्रोल पंप से आगे हादसा, देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा-साले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: शिवपुरी पेट्रोल पंप से आगे हादसा, देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा-साले की मौत
Tue, 17 Nov 2026 08:52 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 17 Nov 2026 08:52 PM IST
सार
श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रही एक स्कूटी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। हादसे में जीजा साले की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
शिवपुरी पेट्रोल पंप से आगे सोमवार रात अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार जीजा-साले की मौत हो गई। थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:15 बजे चौकी शिवपुरी को हादसे की सूचना मिली। बताया गया कि श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रही एक स्कूटी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है।
विज्ञापन
UK Top News: तीन हादसों में 14 लोगों की मौत, अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम की बड़ी घोषणा
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस को एक व्यक्ति मृत और दूसरा घायल अवस्था में मिला। मृतक की पहचान प्रेम सिंह पुत्र मोती सिंह निवासी ग्राम नई पट्टी दोगी के रूप में हुई है। वहीं घायल आशीष पुत्र स्व. हुकम सिंह निवासी ग्राम मिंडेथ, पट्टी दोगी को अस्पताल भेजा गया। घायल आशीष की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों जीजा-साले बताए जा रहे हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
