Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rishikesh News
›
Rishikesh: Passengers share their views on cleanliness, drinking water, and security arrangements at the Yog Nagari railway station.
{"_id":"6ada3d516a338e138c0648df","slug":"video-rishikesh-passengers-share-their-views-on-cleanliness-drinking-water-and-security-arrangements-at-the-yog-nagari-railway-station-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: योगनगरी रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था पर यात्रियों ने रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: योगनगरी रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था पर यात्रियों ने रखे विचार
ऋषिकेश। स्वच्छता पखवाड़ा और एसडब्ल्यूएम के अंतर्गत योग नगरी रेलवे स्टेशन पर रेल जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक विजेंद्र सिंह चौहान और स्टेशन अधीक्षक अमित कश्यप ने यात्रियों से संवाद कर स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर उनका फीडबैक लिया।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 70 यात्रियों से स्टेशन की सफाई व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा, दिव्यांग यात्रियों के लिए सुविधाएं ट्रेनों की समयबद्धता, कर्मचारियों के व्यवहार और शिकायत निवारण प्रक्रिया सहित विभिन्न मुद्दों पर सुझाव लिए गए। इस दौरान यात्रियों ने स्टेशन पर स्वच्छता, साफ पेयजल, नियमित सूचना प्रसारण और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की।
रेल जन संवाद के दौरान यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी गई। उन्हें प्लास्टिक का उपयोग कम करने और इसके विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कचरे के पृथक्करण के महत्व को समझाते हुए चार प्रकार के डस्टबिन के सही इस्तेमाल की जानकारी दी गई। यात्रियों से कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने और स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।