फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Medical experts from across the country to gather at Rishikesh AIIMS on the 24th

ऋषिकेश: एम्स में 24 को जुटेंगे देशभर के चिकित्सा विशेषज्ञ, सीडीएस के सातवें वार्षिक सम्मेलन में होगा मंथन

Thu, 22 Oct 2026 10:12 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 22 Oct 2026 10:12 PM IST
सार

मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. रविकांत ने बताया कि इन बीमारियों के बेहतर उपचार के लिए अलग-अलग दृष्टिकोण के बजाय एकीकृत चिकित्सा पद्धति अपनाना जरूरी है। सम्मेलन में विशेषज्ञ अपने अनुभव और उपचार की नवीन तकनीकों को साझा करेंगे, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
Medical experts from across the country to gather at Rishikesh AIIMS on the 24th
एम्स ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स में 24 अक्तूबर को कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी (सीडीएस) का सातवां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। संस्थान के इंटरनल मेडिसिन विभाग की पहल पर होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के 16 से अधिक स्वास्थ्य संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। सम्मेलन में मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दे की बीमारी और मोटापे जैसी आपस में जुड़ी बीमारियों के समग्र उपचार पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं एम्स के मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. रविकांत ने बताया कि इन बीमारियों के बेहतर उपचार के लिए अलग-अलग दृष्टिकोण के बजाय एकीकृत चिकित्सा पद्धति अपनाना जरूरी है। सम्मेलन में विशेषज्ञ अपने अनुभव और उपचार की नवीन तकनीकों को साझा करेंगे, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसमें देश के उत्तर, मध्य, पूर्व और दक्षिणी क्षेत्रों के चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ भाग लेंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड: 26 प्रस्ताव पास, धामी कैबिनेट की युवाओं को सौगात, दिव्यांग छात्रों को राहत, अनुपूरक बजट को हरी झंडी
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन से एक दिन पहले प्री-कॉन्फ्रेंस के तहत मरीजों के बेड के पास अल्ट्रासाउंड जांच की व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। प्रो. रविकांत के अनुसार, कार्डियो-डायबिटिक सोसाइटी हृदय रोगों और मधुमेह से संबंधित विकारों की समय पर पहचान और उपचार को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। सम्मेलन का उद्देश्य विशेषज्ञों के बीच ज्ञान और अनुभव साझा कर उपचार को अधिक प्रभावी बनाना और मरीजों की जीवन गुणवत्ता में सुधार करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed