Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India Beat South Korea 2-1 to Register Second Consecutive Win in Women's Asian Champions Trophy

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया, लगातार दूसरी जीत दर्ज की

Sat, 21 Nov 2026 09:34 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 21 Nov 2026 09:34 PM IST
सार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया। भारत के लिए मुमताज खान और सुनेलिता टोप्पो ने गोल किए। इससे पहले भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया था। भारतीय टीम अब रविवार को थाईलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

विज्ञापन
India Beat South Korea 2-1 to Register Second Consecutive Win in Women's Asian Champions Trophy
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia

विस्तार

दो बार की मौजूदा चैंपियन और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के राउंड रॉबिन मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत की ओर से मुमताज खान और सुनेलिता टोप्पो ने गोल किए। भारत ने इससे पहले गुरुवार को टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में मलेशिया को 4-1 से शिकस्त दी थी। भारतीय टीम अब रविवार को अपने अगले मुकाबले में थाईलैंड से भिड़ेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

मुमताज और सुनेलिता ने दागे गोल
  • भारतीय टीम ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। टीम ने शुरुआती मिनटों में कई बार दक्षिण कोरिया के सर्कल में प्रवेश किया, लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो सकी। भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर भी मिले। हालांकि, दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत कौर के प्रयास को दक्षिण कोरिया की गोलकीपर ने शानदार तरीके से रोक दिया।
  • पहले हाफ के अंतिम क्षणों में भारत को आखिरकार सफलता मिली। भारतीय डिफेंस की ओर से मिली शानदार पास पर नवनीत कौर ने गेंद दीपिका को सौंपी। दीपिका के शॉट को कोरियाई गोलकीपर ने रोक दिया, लेकिन गेंद मुमताज खान के पास पहुंची और उन्होंने उसे गोलपोस्ट में पहुंचाकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।
  • तीसरे क्वार्टर की शुरुआत के चार मिनट बाद भारत ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत कौर के सीधे प्रयास के बाद मिले रिबाउंड पर सुनेलिता टोप्पो ने शानदार टच लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। इस तरह भारत ने स्कोर 2-0 कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी मिनटों में दक्षिण कोरिया ने किया गोल
दो गोल से पिछड़ने के बाद दक्षिण कोरिया ने वापसी की कोशिश की। टीम को कुछ पेनल्टी कॉर्नर भी मिले, लेकिन भारतीय गोलकीपर बंसुरी सोलंकी ने शानदार बचाव करते हुए कोरियाई खिलाड़ियों को गोल करने से रोके रखा। बंसुरी को अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की जगह टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने मुकाबले में कई अहम बचाव किए। हालांकि, मैच के 56वें मिनट में दक्षिण कोरिया की योंगयून होंग ने मैदानी गोल करके अंतर 2-1 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी बढ़त बनाए रखी और मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की अगली चुनौती थाईलैंड की होगी। दोनों टीमों के बीच रविवार को मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed