{"_id":"6aa83da0510a956a0b082ad4","slug":"video-drain-overflows-due-to-heavy-rain-in-pithoragarh-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: भारी बारिश से उफान पर आया नाला, तहसील परिसर में घुसा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: भारी बारिश से उफान पर आया नाला, तहसील परिसर में घुसा मलबा
पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी तहसील क्षेत्र में भारी बारिश से बरसाती नाला उफान पर आ गया। बरसाती नाले से आया मलबा तहसील परिसर में घुस गया। छोरीबगड़ गांव के ऊपर पैल पुल में भी मलबा भर जाने से तालाब में तल्दील हो गया। ऐसे में क्षेत्र के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा और वे रात पर बरसाती नाले की निगरानी करते रहे।
बंगापानी में रविवार रात को भारी बारिश के दौरान बरसाती नाले का मलबा तहसील भवन परिसर तक पहुंच गया। बंगापानी के तोक छोरीबगड़ के ऊपर बने पैदल पुल में बरसाती नाले के साथ आए बोल्डर और अन्य मलबा फंस जाने से तालाब बन गया। पुल के नीचे तालाब बनने की सूचना पर गांव के युवाओं ने भारी बारिश के दौरान किसी तरह अवरोध को हटाया। बहाव सामान्य होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। नाले के उफान से पैदल पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। रात भर ग्रामीणों में आपदा की आशंका को लेकर दहशत रही। ग्राम प्रधान तुलसी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा देवी ने कहा कि जगह-जगह मलबा भर जाने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में तत्काल सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।