{"_id":"6929caaa7a7ed584cf0bb2c4","slug":"video-srinagar-odissi-dance-organized-famous-dancer-abhayalakshmi-gave-a-spectacular-performance-2025-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Srinagar: ओडिसी नृत्य का आयोजन, प्रसिद्ध नृत्यांगना अभयालक्ष्मी ने दी शानदार प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: ओडिसी नृत्य का आयोजन, प्रसिद्ध नृत्यांगना अभयालक्ष्मी ने दी शानदार प्रस्तुति
स्पिक मैके उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित ओडिसी नृत्य वर्कशॉप-डेमोंस्ट्रेशन के तहत प्रसिद्ध नृत्यांगना अभयालक्ष्मी ने शहीद श्री राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज, मंजाकोट और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, किलकिलेश्वर में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान अभयालक्ष्मी ने ओडिसी नृत्य की मुद्राओं, भाव-अभिनय और इसकी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का महत्व सरल भाषा में विद्यार्थियों को समझाया। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर विभिन्न नृत्य मुद्राओं का अभ्यास कराया। मौके पर शिक्षकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय कला-संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभयालक्ष्मी 25 से 29 नवंबर 2025 तक श्रीनगर और आसपास के विद्यालयों में स्पिक मैके के तहत ओडिसी नृत्य प्रस्तुतियां दे रही हैं। उनके साथ पूरी टीम स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य के महत्व से परिचित करा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।