{"_id":"6aeda39b02931c8a8207b5d5","slug":"video-srinagar-garhwal-ukd-submits-memorandum-to-company-officials-demanding-compensation-payment-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर गढ़वाल: मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर यूकेडी ने कंपनी अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर गढ़वाल: मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर यूकेडी ने कंपनी अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
Renu Saklani
Updated Fri, 06 Nov 2026 03:23 PM IST
Link Copied
श्रीनगर जलविद्युत परियोजना के प्रभावितों को मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) भी मुखर हो गया है। शुक्रवार को उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी और वरिष्ठ नेता पूरन सिंह कठैत के नेतृत्व में दल के कार्यकर्ताओं ने कोटेश्वर स्थित कंपनी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि भुगतान में देरी होने पर कंपनी कार्यालय पर तालाबंदी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। यूकेडी नेताओं ने कहा कि गुगली, मंगसू और धारी गांव के प्रभावित लंबे समय से मुआवजे की मांग कर रहे हैं, लेकिन कंपनी उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी कार्यालय पर धरना दे रहे प्रभावितों को बीते दिवस पुलिस ने जबरन उठाकर कोतवाली पहुंचा दिया था। इस दौरान दो आंदोलनकारियों को जेल भी भेजा गया। नेताओं ने कहा कि प्रभावितों के हक की लड़ाई में यूकेडी उनके साथ खड़ा है। यदि दीपावली के बाद भी कंपनी ने मुआवजे का भुगतान नहीं किया तो दल आंदोलन तेज करने के साथ कंपनी कार्यालय पर तालाबंदी करने को बाध्य होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।