Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Family searching for Kotdwar youth missing from Abu Dhabi

Pauri News: अबूधाबी से लापता कोटद्वार के युवक की तलाश में भटक रहे परिजन

Fri, 06 Nov 2026 05:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Family searching for Kotdwar youth missing from Abu Dhabi
कोटद्वार। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबूधाबी से कोटद्वार का युवक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता है। भाबर के उदयरामपुर कलालघाटी निवासी युवक युवराज सजवाण की तलाश में परिजन भटक रहे हैं। दिल्ली के बाद शुक्रवार को परिजन कोटद्वार कोतवाली पहुंचे और पुलिस से युवराज की तलाश में मदद करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रोहित डंडरियाल के नेतृत्व में परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूएई से युवराज के एग्जिट होने के बाद कोटद्वार कोतवाली में शिकायती पत्र दिया गया था। इस पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को आईजीआई एयरपोर्ट थाना, दिल्ली स्थानांतरित कर दिया था। परिजनों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें युवराज एयरपोर्ट से सामान्य रूप से बाहर निकलता दिखाई दिया। इसके बाद उसकी लोकेशन मेट्रो में मिली।
विज्ञापन

जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर वापस कोटद्वार पुलिस को भेज दी। कोटद्वार पुलिस ने परिजनों को बताया कि अभी एफआईआर और दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट यहां नहीं पहुंची है। परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि युवराज के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर दो नई आईडी बनाई गई हैं। इस दौरान युवराज के पिता गोविंद सिंह, भाई दीपक और मां मौजूद रहीं। परिजनों ने आमजन से भी युवराज की तलाश में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
यह है घटनाक्रम
युवराज पिछले पांच साल से अबूधाबी में शेफ का काम कर रहा था। वर्ष 2023 में उसकी सगाई हुई थी। वह पिछले तीन साल से घर नहीं आया था, हालांकि परिजनों से फोन पर नियमित बातचीत होती थी। 26 सितंबर के बाद से परिजनों का उससे संपर्क टूट गया। तब से परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed