Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ayushi and Shubham won in badminton

Pauri News: बैडमिंटन में आयुषी व शुभम जीते

Fri, 06 Nov 2026 05:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Ayushi and Shubham won in badminton
पौड़ी। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। विद्यालय खेल मैदान में आयोजित 10वीं से 12वीं बालिका वर्ग की बैडमिंटन में आयुषी मियां प्रथम, श्रुति नैथानी व आरुषी रावत तृतीय रहीं। बालक वर्ग में शुभम सुमन ने पहला, मयंक बलूनी ने दूसरा व आयुष ने तीसरा स्थान पाया। कैरम में शिवांशु प्रथम, शुभम सुमन द्वितीय व अभिषिक्त तृतीय रहे। प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह नेगी ने विजेता व उपविजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


त्योहारों पर पुलिस को मुस्तैद रहने के निर्देश
पौड़ी। त्योहारी सीजन को देखते हुए एसएसपी सर्वेश पंवार ने सभी पुलिस अफसरों व कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वीसी के माध्यम से अफसरों की बैठक लेकर उन्हें बाजार क्षेत्रों में गश्त और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने को कहा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्रों में विशेष सतर्कता व पुलिस व्यवस्था बनाए रखने को कहा। साथ ही बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में पिकेट ड्यूटी, नियमित पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा। एसएसपी ने दिवाली पर्व में अराजक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्कता बढ़ाने के भी निर्देश दिए। कहा कि त्योहारी सीजन में पुलिस दिन और रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए।
विज्ञापन


वन्यजीव अधिनियम के संशोधन पर विचार करे सरकार : मुयाल
पौड़ी। कांग्रेस नेता व पूर्व आईएएस सुंदर लाल मुयाल ने पत्रकार वार्ता कर जिले में गुलदारों की बढ़ती दहशत से निजात दिलाने के लिए ठोस योजना बनाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को वन्यजीव अधिनियम 1872 में संशोधन कर गुलदार को सूची एक से हटाने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते पलायन और गुलदार के हमलों को लेकर सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहाड़ों से लगातार पलायन हो रहा है, वहीं गुलदार की दहशत से निपटने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पौड़ी क्षेत्र में लगातार गुलदार के हमले हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। मुयाल ने अंकिता भंडारी प्रकरण का भी जिक्र करते हुए सरकार को घेरा। कहा कि उनकी सरकार आई तो जिला मुख्यालय में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर ठोस योजना के तहत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुई के छात्रों को प्रशासन ने दिए कंप्यूटर
पाबौ। विकासखंड के ग्राम पंचायत कुई में छात्र-छात्राओं को ग्रामीण स्तर पर कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा दिए जाने के लिए जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत को कंप्यूटर प्रदान किए हैं। ग्राम प्रधान साक्षी के अनुरोध पर डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कंप्यूटर मुहैया कराए हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में 10 से 12 छात्र हैं, जिनके पास कंप्यूटर शिक्षा का अभाव है। बताया कि इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्हें कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराया जाना जरूरी है। जबकि ग्राम पंचायत में कंप्यूटर शिक्षण के लिए प्रशिक्षक भी मौजूद हैं। उन्होंने इस व्यवस्था के लिए प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed