Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Youth will get employment on the basis of skills

Pauri News: कौशल के आधार पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, मेला नवंबर के अंत में प्रस्तावित

Fri, 06 Nov 2026 05:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Youth will get employment on the basis of skills
पौड़ी। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से नवंबर के अंतिम सप्ताह में कोटद्वार में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

डीएम स्वाति एस भदौरिया ने मेले की तैयारियों को लेकर औद्योगिक इकाइयों और नियोजकों से समन्वय स्थापित कर रिक्तियों का विवरण समय से जुटाने को कहा। उन्होंने रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली औद्योगिक इकाइयों और नियोजकों को रोजगार के क्षेत्र और कौशल के आधार पर श्रेणीबद्ध करने को कहा।
विज्ञापन

साथ ही पदों के सापेक्ष निर्धारित शैक्षिक योग्यता, अनुभव, कौशल और कार्य की प्रकृति का विवरण पहले से तैयार करने को कहा। रोजगार मेला कोटद्वार के डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल पीजी कॉलेज में प्रस्तावित है। मेले में युवाओं को कॅरिअर काउंसिलिंग, साक्षात्कार की तैयारी, स्वयं सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों, स्वरोजगार और वित्तीय सहायता योजनाओं के साथ ही पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़ी जानकारियों के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed