{"_id":"68d80d971df361ca21038d92","slug":"video-srinagar-birla-campus-abvp-mahipal-and-aryans-anurodh-win-the-secretary-post-2025-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिड़ला परिसर : एबीवीपी के महिपाल और सचिव पद पर आर्यन के अनुरोध जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ला परिसर : एबीवीपी के महिपाल और सचिव पद पर आर्यन के अनुरोध जीते
एचएनबी गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में अध्यक्ष, छात्रा प्रतिनिधि, विवि प्रतिनिधि पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने परचम लहराया। उपाध्यक्ष पद पर आइसा ने बाजी मारी। सचिव पद पर आर्यन ने कब्जा किया।
अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के महिपाल बिष्ट को 2285 और जय हो संगठन के शिवांश डोभाल को 1920 मत पड़े। बिष्ट 664 मतों से विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर आइसा के शिवांक नौटियाल को 2603 और छात्रम के अभिषेक घिल्डियाल को 1854 मत पड़े। नौटियाल 749 मतों से जीते। सचिव पद पर आर्यन के अनुरोध पुरोहित को 226 मतों से जीत मिली। कार्यकारिणी सदस्य-छात्रा पद पर एबीवीपी की विदिशा सिंह ने 2504 मत प्राप्त किए। विवि प्रतिनिधि पद पर अनमोल सिंह जयाड़ा 778 मतों से जीते। मुुुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एचसी नैनवाल ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। सहसचिव पद पर अभिषेक सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद पर आयुष और कार्यकारिणी सदस्य पद पर पीयूष नौटियाल व सुंधांशु कुमार झा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।