Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The drinking water problem in Thapli village remains unresolved.

Pauri News: थापली गांव की पेयजल समस्या नहीं हो पा रही दूर

Wed, 25 Nov 2026 05:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 25 Nov 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
The drinking water problem in Thapli village remains unresolved.
जल जीवन मिशन से भी बुझ नहीं रही ग्रामीणों की प्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। जल जीवन मिशन के तहत गांवों तक हर घर नल से जल पहुंचाने के दावों के बीच कल्जीखाल ब्लॉक की थापली ग्राम सभा में पेयजल की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। गांव में वित्तीय वर्ष 2024-25 में मिशन का कार्य शुरू हुआ था। ग्रामीणों ने तीन लाइनें बिछाने की मांग उठाई थी लेकिन आज तक भी काम पूरा नहीं हो पाया। ग्रामीणों को इन दिनों भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

ग्राम प्रधान ने बीते 29 जून को जिलाधिकारी के जनता दर्शन कार्यक्रम में मामले की शिकायत की थी। तब विभाग ने दो महीने का समय दिया था। इसके बाद भी विभाग आज तक भी काम पूरा नहीं कर पाया है। प्रधान सिंधु कुमार ने बताया कि वर्तमान में गांव में करीब 300 की आबादी है। ऐसे में फरवरी - मार्च से गांव में पेयजल की किल्लत शुरू हो जाती है। तब ग्रामीणों को करीब आधा किमी दूर गदेरे से पानी ढोना पड़ता है। बताया कि मुख्य जलस्रोत कफलगाड से लाइन बिछाई गई और चंद्रुधार में टैंक निर्माण किया गया। यहां से एक लाइन गांव तक पहुंचाई गई और इसी से पूरे गांव को कनेक्शन दिए गए। पूर्व में विभागीय अभियंताओं को तीन लाइनें बिछाने को कहा गया था। जिसमें एक मुख्य लाइन और दो सहायक लाइन की मांग की थी। लेकिन विभाग ग्रामीणों की सुनने को ही तैयार नहीं। उन्होंने कहा कि कनेक्शन वितरण भी सही से नहीं किया गया है। मांग उठाई कि कनेक्शन नए सिरे से और व्यक्ति वार देने के बजाय मकानवार दिया जाए। वहीं, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता टीएस रावत ने बताया कि मामले को दिखवाया जा रहा है। जहां भी दिक्कत होगी उसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed