{"_id":"6b06bf570315e5910507f7fb","slug":"prd-personnel-begin-work-boycott-pauri-news-c-51-1-pri1002-116395-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पीआरडी कर्मियों का कार्यकबहिष्कर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पीआरडी कर्मियों का कार्यकबहिष्कर शुरू
Wed, 25 Nov 2026 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 25 Nov 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पौड़ी। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन ने दो सूत्री मांगों के लिए कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। बुधवार को विभिन्न कार्यालयों में तैनात पीआरडी स्वयंसेवकों ने सरकारी कार्यों से दूरी बनाए रखी।
समान कार्य समान वेतन और 365 दिन के रोजगार की मांग के लिए प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिला मुख्यालय के पीआरडी जवानों ने कार्यालयों में सरकारी कामकाज से दूरी बनाए रखी और विकास भवन परिसर में जमा हुए। उन्होंने जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल कार्यालय गेट पर सांकेतिक धरना दिया। विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, कार्यालय सहायक के पदों पर तैनात स्वयंसेवकों ने जल्द दो सूत्री मांगें पूरी करने की मांग उठाई। उन्होंने सभी कार्यालयों में तैनात पीआरडी को आंदोलन में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम भारती, सुरज सिंह, अंकित मुंडेपी आदि शामिल रहे।