{"_id":"6b06bdeecd18bc97700686af","slug":"video-rangoli-adorned-with-vibrant-colors-at-the-vaikuntha-chaturdashi-fair-srinagar-garhwal-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बैकुंठ चतुर्दशी मेले में रंगों से सजी रंगोली, स्कूली बच्चों ने दिखाई अपनी रचनात्मकता और हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकुंठ चतुर्दशी मेले में रंगों से सजी रंगोली, स्कूली बच्चों ने दिखाई अपनी रचनात्मकता और हुनर
Renu Saklani
Updated Wed, 25 Nov 2026 04:22 PM IST
Link Copied
बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी के तहत बुधवार को नगर निगम परिसर में स्कूली छात्र-छात्राओं की रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर वर्ग में विभाजित किया गया था, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक हुनर का प्रदर्शन किया।छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगों के संयोजन से आकर्षक रंगोली तैयार कीं। किसी ने पारंपरिक आकृतियों को उकेरा तो किसी ने अपनी रचनात्मक सोच से रंगोली को खास रूप दिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में अपनी रंगोली को सबसे आकर्षक बनाने की होड़ देखने को मिली। रंगों से सजी रंगोलियों ने नगर निगम परिसर को आकर्षक बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।