Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Paithani and DAV colleges won the first day's football matches.

Pauri News: पैठाणी व डीएवी कॉलेजों ने जीते पहले दिन के फुटबाॅल मैच

Wed, 25 Nov 2026 04:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
Paithani and DAV colleges won the first day's football matches.

विज्ञापन

राठ महाविद्यालय पैठाणी में अंतर महाविद्यालयों की फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

पाबौ। राठ महाविद्यालय पैठाणी में अंतर महाविद्यालयों की बालक व बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन फुटबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग से मैच की शुरुआत हुई। उद्घाटन मैच राठ महाविद्यालय पैठाणी और डॉ. बीजीआर परिसर के बीच खेला गया जिसमें पैठाणी कॉलेज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 5- 0 से मुकाबला जीता। जबकि दूसरा मैच डीएवी पीजी कालेज देहरादून ने बिरला कैंपस श्रीनगर के बीच खेला गया। डीएवी ने 2-0 से मैच जीतकर अगले राउंड में जगह बनाई।

खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार नेगी और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश चमोली ने मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में गढ़वाल विवि के श्रीनगर, पौड़ी व टिहरी परिसरों के साथ ही पैठाणी, डीएवी, डीबीएस, एचआईटी के छात्र खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नॉर्थ जोन की टीम के लिए चयनित किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. गोपेश सिंह, राम सिंह नेगी, क्रीड़ा सचिव डॉ. मंजीत भंडारी, राज कुमार पॉल, चयनकर्ता भगवत मीर, पर्यवेक्षक मनोज रावत, वंदना डोभाल, डॉ. विपिन कुमार, वीरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


----------

जिले की विज्ञान प्रतियोगिता में मोहित रहे अव्वल

थलीसैंण। दूरस्थ क्षेत्र के हाेनहार छात्र ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विकासखंड के दुर्गा इंटर कालेज कल्याणखाल के छात्र मोहित सिंह ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रबंधक पूरण सिंह रावत व प्रधानाचार्य जयवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि छात्र को अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयारी करवाई जा रही है। बताया कि शिक्षाविद कमल किशोर और मोहन सिंह के मार्गदर्शन में छात्र ने जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed