Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Haridwar News
›
Ministry of Cooperation Completes 5 Years: Record Number of Saplings to be Planted in Uttarakhand; 2 Lakh Farmers to Receive Loans at 0% Interest.
{"_id":"6a4a65f4427a71127005db89","slug":"video-ministry-of-cooperation-completes-5-years-record-number-of-saplings-to-be-planted-in-uttarakhand-2-lakh-farmers-to-receive-loans-at-0-interest-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे: उत्तराखंड में रोपे जाएंगे रिकॉर्ड पौधे, 2 लाख किसानों को मिलेगा 0% ब्याज पर ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे: उत्तराखंड में रोपे जाएंगे रिकॉर्ड पौधे, 2 लाख किसानों को मिलेगा 0% ब्याज पर ऋण
केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में मनाया जा रहे सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आज जनपद मुख्यालय पर स्थित जिला सहकारी बैंक की भूमि पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इसके उपरांत सहकारिता मंत्री द्वारा प्रदेश में मनाये जा रहे हैं सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर जलवायु परिवर्तन की समस्या को कम करने में सहकारिता विभाग के योगदान की प्रशंसा की तथा विभाग द्वारा जनपद के कृषकों के हित में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की सराहना की।
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि देश में एक नए सहकारिता मंत्रालय के गठन के सफल 5 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश सहित उत्तराखंड में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज से 5 वर्ष पूर्व इस विशेष मंत्रालय की स्थापना की गई थी, जिसकी कमान देश के पहले सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह जी को सौंपी गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर 29 जून से 6 जुलाई तक देशव्यापी उत्सव मनाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।