{"_id":"6ab28671648c6d618b03550e","slug":"the-brother-in-law-had-taken-the-minor-to-shimla-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-154359-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नाबालिग साली को बहलाकर शिमला ले गया था जीजा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नाबालिग साली को बहलाकर शिमला ले गया था जीजा, गिरफ्तार
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, सास ने दर्ज कराई थी दामाद पर रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले जाने के आरोप में ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया। सास ने ही दामाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को एक महिला ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर देकर बताया था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को उनका दामाद निवासी रुड़की बहला-फुसलाकर घर से ले गया है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही सर्विलांस के जरिये खोजबीन की।
एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि लगातार तलाश के बाद सोमवार को पुलिस को आरोपी के नहर पटरी, ज्वालापुर क्षेत्र में होने की सूचना मिली। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह 25 अगस्त को किशोरी को अपने साथ शिमला ले गया था।
विज्ञापन
परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी मिलने के बाद वह किशोरी को वापस छोड़ने के लिए हरिद्वार आ रहा था। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कराने के साथ उसका मेडिकल कराया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।