{"_id":"6abba3dbecdea2bb0d0e04aa","slug":"video-two-people-were-arrested-for-cheating-people-in-the-name-of-providing-jobs-in-mes-in-banbasa-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: एमईएस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी धरे गए, 35 लोगों के फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: एमईएस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी धरे गए, 35 लोगों के फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर बरामद
बनबसा पुलिस और एसओजी ने सेना के एमईएस में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से युवाओं को निशाना बना रहे थे। टनकपुर वार्ड संख्या पांच निवासी गुरुशरण सिंह ने बनबसा थाने में तहरीर दी कि भजनपुर निवासी धीरज सक्सेना और धारचूला निवासी गणेश बहादुर पाल ने एमईएस में नौकरी दिलाने के एवज में नकद और यूपीआई के माध्यम से 1,40,000 से अधिक ठग लिए। 28 सितंबर को आरोपियों ने नियुक्ति पत्र देने के लिए छावनी के पास बुलाया था, जहां अन्य पीड़ित भी मौजूद थे लेकिन आरोपी स्कूटी लेकर भाग गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर एसपी रेखा यादव और सीओ निहारिका सेमवाल के निर्देशन में एसओजी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास से स्कूटी, 35 लोगों के फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर, एमईएस के स्टांप, पैड, मोबाइल फोन और मेडिकल प्रमाण पत्र बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और दोनों को न्यायालय भेज दिया गया है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
टीम में थानाध्यक्ष विनय मित्तल, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, एएसआई धीरेंद्र बिष्ट, एचसी महेंद्र डंगवाल, कांस्टेबल रविंद्र वर्मन, एसओजी कांस्टेबल ललित चौधरी, मदन सिंह, कुलदीप सिंह आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।