फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   White sheets in Dhams, vehicular movement stopped

Chamoli News: धामों में सफेद चादर, वाहनों की आवाजाही बंद

Sun, 12 Jan 2025 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 12 Jan 2025 06:49 PM IST
White sheets in Dhams, vehicular movement stopped
फोटो
मलारी हाईवे पर भापकुंड से आगे नहीं जा पा रहे वाहन, औली सड़क पर फिसल रहे
बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटी में हुई बर्फबारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले में फिर मौसम ने करवट बदली है और बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बंद हो गया है जबकि चमोली-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर कांचुलाखर्क से आगे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। मलारी हाईवे पर भी भापकुंड से आगे सड़क पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। यहां छोटे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।
वहीं औली सड़क पर भी बर्फ में वाहन फिसल रहे हैं। शनिवार को दोपहर बाद मौसम खराब हो गया था। देर रात ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हुई जो रविवार को भी जारी रही। सुबह से ही निजमुला घाटी के साथ ही नंदानगर, पोखरी और ज्योतिर्मठ क्षेत्र के गांवों में भी बारिश हुई। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे।
इंसेट
चमोली जनपद में तापमान--
बदरीनाथ- अधिकतम माइनस 8 और न्यूनतम माइनस तीन डिग्री सेल्सियस रहा।
ज्योतिर्मठ- अधिकतम तीन और न्यूनतम माइनस दो
औली- अधिकतम- माइनस दो और न्यूनतम माइनस पांच
गोपेश्वर- अधिकतम- 11 और न्यूनतम 7 डिग्री
केदारनाथ : अधिकतम माइनस 9 और न्यूनतम माइनस 13 डिग्री सेल्सियस रहा।

---------------------------
केदारनाथ में एक फीट तक ताजी बर्फ गिरी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में दिनभर बर्फबारी होती रही और लगभग एक फीट तक ताजी बर्फ गिरी। धाम में पहले से लगभग सवा फीट तक बर्फ है। लगातार खराब मौसम के कारण धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हुई है।
रविवार को केदारनाथ में सुबह 10 बजे से धाम में बर्फबारी शुरू हुई जो दिनभर जारी रही। इस दौरान केदारनाथ के ऊपरी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी होती रही और केदारपुरी में घना कोहरा छाया रहा। धाम में मौजूद सेवानिवृत्त कैप्टन सोवन सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार देर रात को भी केदारनाथ में बर्फबारी हुई थी। धाम में पहले से ही लगभग एक फीट बर्फ थी अब एक फीट तक ताजी बर्फ गिर चुकी है। बर्फबारी के कारण पुनर्निर्माण कार्य बंद हैं। द्वितीय केदार, तृतीय केदार सहित चोपता, चंद्रशिला, कालीशिला, हरियाली डांडा में भी बर्फबारी हुई है। वहीं, केदारघाटी सहित जनपद के अन्य निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : फॉसवेक की बैठक में क्या बोले चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू

12 Jan 2025

VIDEO : ताक पर नियम... बाराबंकी में बिना हेलमेट दिया गया पेट्रेल

12 Jan 2025

VIDEO : कांग्रेस विधायक की कार को ट्रक ने कुचला, महाकुंभ जा रहा था परिवार, पत्नी-बेटी समेत आठ लोग घायल

12 Jan 2025

VIDEO : आगरा में सिलेंडर में धमाके से फैली दहशत

12 Jan 2025

VIDEO : सूबे को कुराश में 10 पदक, खिलाड़ी किए सम्मानित

12 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत, मां गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों को हंगामा

12 Jan 2025

VIDEO : बिजनाैर जनपद में ट्रैक्टर ने भाई-बहन को कुचला, भाई की मौत, बहन घायल

12 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : कांग्रेस विधायक की कार को ट्रक ने कुचला, महाकुंभ जा रहा था परिवार, पत्नी-बेटी समेत आठ लोग घायल; दो गंभीर

12 Jan 2025

VIDEO : कुंभ जा रहे कांग्रेस विधायक इंद्र साव हादसे का शिकार, कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत

VIDEO : श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठाा के माैके पर पालकी में निकले श्रीराम लला

12 Jan 2025

VIDEO : बहराइच में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

12 Jan 2025

VIDEO : रायबरेली में बारिश के साथ बढ़ी ठिठुरन, आलू और सरसों की फसल पर आफत

12 Jan 2025

VIDEO : श्रावस्ती में आसमान पर छाए बादल, रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी

12 Jan 2025

VIDEO : गोंडा में मौसम ने मारी पलटी, गलन बढ़ने से लोग परेशान

12 Jan 2025

VIDEO : अमेठी में बूंदाबांदी से बदला मौसम, पाला गिरने की आशंका से किसान परेशान

12 Jan 2025

VIDEO : 13 वर्षीय राखी को दीक्षा दिलाने वाले काैन हैं महंत काैशल गिरी

12 Jan 2025

VIDEO : मेरठ में पहली बार आयोजित 59वीं क्रॉस कंट्री दौड़ में एथलीट्स ने दिखाया दम

12 Jan 2025

VIDEO : गोकशी के कई मुकदमों में वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

12 Jan 2025

VIDEO : सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में इंटरनेशनल डेलिगेट्स के लिए आयोजित कार्यक्रम

12 Jan 2025

VIDEO : छेड़छाड़ के विरोध में महिलाओं पर सुए से किया हमला, आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा

12 Jan 2025

VIDEO : करनाल में श्री गीता मंदिर में लोहड़ी और मकर संक्रांति पर हवन का आयोजन

12 Jan 2025

VIDEO : गलन के बीच बारिश की एंट्री, दिन में छाया अंधेरा; 38 जिलों में वज्रपात...37 में पड़ेगी कोहरे की मार

12 Jan 2025

VIDEO : मुक्तसर में गैंगस्टर और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

12 Jan 2025

VIDEO : कुरुक्षेत्र में अल सुबह से हो रही हल्की बारिश

12 Jan 2025

VIDEO : गाडगे यूथ ब्रिगेड यूपी की तरफ से सामाजिक संवाद कार्यक्रम आयोजित

12 Jan 2025

VIDEO : लघु उद्योग भारती की ओर से क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित, कैबिनेट मंत्री ने लोगों को किया संबोधित

12 Jan 2025

VIDEO : स्वामी विवेकानंद जी की जन्मजंयती पर बच्चों ने निकाली रैली

12 Jan 2025

VIDEO : प्रखर राष्ट्रवादी थे स्वामी विवेकानंद, गाजीपुर में बुद्धिजीवियों ने मनाई जयंती

12 Jan 2025

VIDEO : राष्ट्रीय युवा दिवस पर याद किए गए पंडित राम प्रसाद बिस्मिल

12 Jan 2025

VIDEO : रोहतक में संविधान गौरव समझ में पहुंचे केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम मनोहर लाल

12 Jan 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed