{"_id":"6aad539fbd78c667f40e8e98","slug":"video-karnaprayag-six-hour-lockout-at-the-beo-office-over-teachers-demands-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग: शिक्षकों की मांग को लेकर बीईओ कार्यालय पर छह घंटे तक की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग: शिक्षकों की मांग को लेकर बीईओ कार्यालय पर छह घंटे तक की तालाबंदी
कर्णप्रयाग। विकासखंड के अटल उत्कृष्ट राइंका नैनीसैंण में शिक्षकों की कमी से नाराज ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही छह घंटे तक तालाबंदी कर शिक्षकों की तैनाती नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे कपीरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत और पीटीए अध्यक्ष राकेश नेगी के नेतृत्व में ग्रामीण और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि खंड शिक्षा कार्यालय पहुंचे। लेकिन कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी नहीं मिलने से नाराज लोगों ने मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। द्वार के बाहर धरने पर बैठ गए। पीटीए अध्यक्ष राकेश नेगी ने कहा कि अटल उत्कृष्ट राइंका नैनीसैंण सरकार की ओर से सीबीएसई बोर्ड के तहत संचालित किया जा रहा है। लेकिन यहां रसायन विज्ञान और गणित विषयों में प्रवक्ता तथा अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में सहायक शिक्षक के पद रिक्त पड़े हैं। महत्वपूर्ण विषयों में पद रिक्त होने के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शाम को करीब पांच बजे बीईओ अनिनाथ के पहुंचने पर लोगों ने ज्ञापन दिया। इस दौरान बीईओ अनिनाथ ने विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए उच्च स्तर पर अवगत कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण माने और ताला खोला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।