{"_id":"6aabf6974dfb1bb70c06b825","slug":"video-pokhari-fresh-harvest-offered-to-goddess-uma-devi-prayers-offered-for-prosperity-and-well-being-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पोखरी: ऊमा देवी को चढ़ाई नई फसल, सुख-समृद्धि की मांगी मन्नत; पश्वाओं पर अवतरित हुईं देवी-क्षेत्रपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरी: ऊमा देवी को चढ़ाई नई फसल, सुख-समृद्धि की मांगी मन्नत; पश्वाओं पर अवतरित हुईं देवी-क्षेत्रपाल
तीस जूला क्षेत्र की आराध्य देवी ऊमा देवी के डुगर स्थित मंदिर में आज गुरुवार को नई फसल अर्पण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ग्रामीणों ने खेत-खलिहानों में तैयार हुई पहली पैदावार देवी को समर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी फसल की मन्नत मांगी। श्रद्धालुओं ने धान, झंगोरा, कौणी, बुखणा, ककड़ी, मक्का सहित घर में उगाई विभिन्न सब्जियां और फल देवी को अर्पित किए।मान्यता है कि तीस जूला क्षेत्र में नई फसल तैयार होने के बाद ग्रामीण सबसे पहले अपनी आराध्य देवी ऊमा देवी को उसका भोग लगाते हैं। देवी को अर्पण करने के बाद ही नई फसल का उपयोग घरों में किया जाता है। इसी परंपरा के तहत आज गुरुवार को ग्रामीण नई फसल और सब्जियां लेकर डुगर स्थित मंदिर पहुंचे।ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच देवी का फर्स मंदिर परिसर में पहुंचाया गया। पुजारी रमेश थपलियाल ने विधि-विधान से देवी और फर्स की पूजा-अर्चना कराई। पूजा के दौरान ऊमा देवी और क्षेत्रपाल भूतनाथ अपने पश्वाओं पर अवतरित हुए और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।