Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Maa Nanda’s palanquin and the *Lokjat* procession have reached Garoli Patal; the *Saptami Jat* will take place at Bedni tomorrow.
{"_id":"6aabfb37a1e79744e50afaa8","slug":"video-maa-nandas-palanquin-and-the-lokjat-procession-have-reached-garoli-patal-the-saptami-jat-will-take-place-at-bedni-tomorrow-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"गैरोली पातल पहुंची मां नंदा की डोली व लोकजात यात्रा, कल वेदनी में होगी सप्तमी की जात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरोली पातल पहुंची मां नंदा की डोली व लोकजात यात्रा, कल वेदनी में होगी सप्तमी की जात
देवाल। बधाण की मां नंदा की डोली व लोकजात यात्रा देर शाम निर्जन पडाव गैरोली पातल पहुंची। जबकि बडीजात में शामिल दशौली व बंड की डोली वेदनी बुग्याल पहुंची। बृहस्पतिवार को वाण गांव से शुरू हुई यात्रा का कारवां अब उच्च हिमालय के निर्जन और दुर्गम क्षेत्रों में प्रवेश कर चुका है। पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक वाद्यों की थाप के बीच मां नंदा की डोली नंदा लोकजात यात्रा एवं बड़ीजात यात्रा में शामिल सभी डोलियाँ व देव छतोलियां वाण गांव से आगे के लिए रवाना हुईं। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे बधाण की डोली ने वाण से गैरोली के लिए, जबकि बडीजात की डोली व छतोलियों ने प्रातः आठ बजे वेदनी के लिए प्रस्थान किया। खड़ी चढ़ाई को पार करते हुए देर शाम डोली व छतोली निर्जन पड़ाव गैरोली पातल व वेदनी पहुंचे, जहां रात्रि विश्राम हुआ। शुक्रवार को बधाण की डोली वेदनी बुग्याल पहुंचेगी। वेदनी में सप्तमी की जात संपन्न होने के बाद राज राजेश्वरी मां नंदा की डोली वापस बांक गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। वही बडीजात की डोली वेदनी में पूजा के बाद अगले पडाव के लिए प्रस्थान करेंगे। 20 सितम्बर को होमकुंड में जातकर वापस होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।