Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
International Day of the Girl Child: Anshuba becomes Nagar Panchayat President for a day; gains insight into administrative operations.
{"_id":"6ac908ac7c382fa49e0f4ada","slug":"video-international-day-of-the-girl-child-anshuba-becomes-nagar-panchayat-president-for-a-day-gains-insight-into-administrative-operations-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: एक दिन के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष बनी अंशुबा, प्रशासनिक व्यवस्थाओं को जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: एक दिन के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष बनी अंशुबा, प्रशासनिक व्यवस्थाओं को जाना
कर्णप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्लान इंटरनेशनल गैरसैंण की पहल पर राजकीय महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंशुबा को एक दिन के लिए नगर पंचायत गैरसैंण के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी और कर्मचारियों ने अंशुबा को नगर पंचायत के कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्था, नीतियों एवं निर्णय लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें भविष्य में जिम्मेदार पदों पर अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस प्लान इण्डिया और नगर पंचायत की ओर से सयुंक्त रूप से मनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने अंशुबा अपने कुर्सी पर बैठाकर पदभार ग्रहण कराया। प्लान इंडिया के प्रायोजन अधिकारी सौरभ कुमार ने जानकरी देते हुए बताया की प्लान इंडिया की ओर से पूर्व में बालिका दिवस के लिए युवतियों का चयन किया जा रहा था। जिसमे अंशुबा को पठन पाठन में अधिक रूचि होने के चलते चयन किया गया। उन्होंने बताया की अंशुबा विपरीत परिस्थितियों के बाद भी शिक्षा ग्रहण करना चाहती है। उसकी ललक को देखते हुए संस्था ने उनका चयन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहना भंडारी ने बताया कि संस्था की यह पहल सराहनीय है। बेटियां केवल हमारा भविष्य नहीं है। बल्कि आज के सशक्त नेतृत्व की भी पहचान हैं। उन्हें समान अवसर और सही मंच मिले। तो वे हर क्षेत्र में नई ऊँचाइययां हासिल कर सकती हैं। इस मौके पर सावित्री देवी, तिलोतमा देवी, हंसी पंत, उषा बिष्ट आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।