{"_id":"6ac8aca4bbc898754907f828","slug":"video-office-bearers-of-guru-singh-sabha-in-fatehabad-to-be-elected-for-the-first-time-in-34-years-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में गुरु सिंह सभा के 34 साल में पहली बार चुने जाएंगे पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में गुरु सिंह सभा के 34 साल में पहली बार चुने जाएंगे पदाधिकारी
गुरु सिंह सभा, फतेहाबाद के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के 34 सालों में पहली बार शुक्रवार को मतदान हो रहे है। मतदान के जरिए कमेटी के पदाधिकारी चुने जाएंगे। तीन साल के लिए कमेटी का गठन होगा। पहले हमेशा सर्वसम्मति से कमेटी का गठन होता रहा है लेकिन इस बार मतदान के जरिए पदाधिकारी चुने जा रहे है।
सभा के 98 सदस्य है। इसमें प्रधान, सीनियर उपप्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सहसचिव, संगठन सचिव, कोषाध्यक्ष तथा 14 कार्यकारिणी सदस्य चुने जा रहे है। हालांकि कोषाध्यक्ष पद पर गुलशन मोंगा, सीनियर उपप्रधान के पद पर अवतार मोंगा और सचिव पद पर कुलबीर सिंह मोंगा सर्वसम्मति से चुने जा चुके है। शुक्रवार को हो रहे मतदान में प्रधान पद के लिए अजीत सचदेवा और हरदयाल सिंह, उपप्रधान पद के लिए गुरदेव सिंह और हरमिंद्र सिंह, सहसचिव पद के लिए भावजीत सिंह और परमिंद्र सिंह व संगठन सचिव पद के लिए बलजीत सिंह और जसविंद्र सिंह मैदान में है। चुनाव कमेटी में एडवोकेट सुखवंत सिंह मोंगा, सीए विकास बंसल और विरेंद्र सचदेवा शामिल है। इसके अलावा 14 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है इसको लेकर 19 उम्मीदवार मैदान में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।