फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Amaranth and vegetable crops destroyed by heavy hailstorm.

Chamoli News: भारी ओलावृष्टि से चौलाई और सब्जियों की फसल बरबाद

Fri, 09 Oct 2026 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 09 Oct 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Amaranth and vegetable crops destroyed by heavy hailstorm.
फोटो
विज्ञापन

ब्राह्मणथाला गांव में काश्तकारों को भारी नुकसान, आर्थिक संकट गहराया
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/पोखरी। चमोली जिले में बारिश और बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। शुक्रवार को पोखरी विकासखंड के गांवों में जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे ब्राह्मणथाला गांव में चौलाई और सब्जियों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से काश्तकारों की मेहनत पर पानी फिर गया है।
ग्राम पंचायत ब्राह्मणथाला के प्रधान दीपक थपलियाल ने बताया कि क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि से चौलाई और विभिन्न सब्जियों की फसल बरबाद हो गई है। खेती-किसानी पर निर्भर काश्तकारों को इससे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। फसलें नष्ट होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रभावित काश्तकारों को हुए नुकसान का आकलन कर नियमानुसार राहत देने की मांग की।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग/ जिलासू/ थराली/आदिबदरी। शुक्रवार दोपहर को क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। कर्णप्रयाग में अपर बाजार से मुख्य बाजार आने वाले पैदल मार्ग पर बारिश का पानी नाली के बजाय रास्ते में बहने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सिमली-डिम्मर मोटर पुल के समीप कॉजवे बंद होने से हाईवे तालाब में तब्दील हो गया है। वहीं जिलासू मार्ग पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भरने से स्कूली बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। थराली और ग्वालदम में तेज गर्जना के साथ हुई बारिश से काश्तकारों की उपजाऊ फसल खराब हो गई है। बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




बारिश से डरे ग्रामीण, गोशाला का पुश्ता ढहा
नंदासैंण। लगातार हो रही बारिश से कर्णप्रयाग विकासखंड के सिमल्ट अनुसूचित बस्ती के ग्रामीण सहमे हैं। यहां बस्ती के नीचे से लगातार भूस्खलन हो रहा है। इसमें कई मकान खतरे की जद में हैं जबकि बीते रविवार रात्रि को एक गोशाला पूरी ढह गई थी। शुक्रवार को हुई बारिश के कारण खतरे की जद में आई गोशाला का पुश्ता ढह गया। ग्रामीण रीना देवी ने बताया कि भूस्खलन बढ़ा तो गोशाला कभी भी ढह सकती है। वहीं प्रशासन ने यहां प्रभावितों को तिरपाल और टेंट भी वितरित किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed