फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Congress protest against the government

Chamoli News: कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 26 Aug 2026 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 26 Aug 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Congress protest against the government
देवाल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मंदिरों में भ्रष्टाचार और चंदा चोरी का आरोप लगाया साथ ही राधा देवी को महिला कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर मंदिर में चोरी करने वालों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही चोरियों से जनता में आक्रोश है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि चंदा चोरी के मामलों में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी यदि दोषियों का पर्दाफाश नहीं हुआ तो कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन करेगी। इससे पहले, कांग्रेस की बैठक में विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कमल गड़िया और पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



कांग्रेस ने संगठन मजबूती पर दिया जोर
जिलासू। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनला न्याय पंचायत की बैठक लंगासू में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आम जन मानस भाजपा की डबल इंजन की सरकारों की महंगाई, बेरोजगारी आदि जन विरोधी कार्यों से त्रस्त हैं। क्षेपंस धीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस मौके पर हरिकृष्ण भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, महिला ब्लॉक अध्यक्ष अंशि देवी, महेश खंडूड़ी, मुकेश नेगी, राम दयाल, अनिल कुमार, राकेश कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed