फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nyaya Panchayats Gairsain and Kushrani dominate the sports events.

Chamoli News: खेलों में न्याय पंचायत गैरसैंण और कुशरानी का दबदबा

Wed, 26 Aug 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 26 Aug 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Nyaya Panchayats Gairsain and Kushrani dominate the sports events.
गैरसैंण। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मेहलचौरी में 24वीं विकासखंड गैरसैंण स्तरीय शरदकालीन खेल प्रतियोगिता हुई। खोखो में न्याय पंचायत गैरसैंण और कबड्डी में न्याय पंचायत कुशरानी ने शानदार प्रदर्शन किया। खो-खो बालिका वर्ग में गैरसैंण और मेहलचौरी ने विभिन्न आयु वर्गों में जीत हासिल की। खो-खो बालक वर्ग में भी गैरसैंण और मेहलचौरी विजेता बने। वॉलीबॉल की 17 आयु वर्ग प्रतियोगिता रोहिड़ा ने जीती जबकि 19 आयु वर्ग में देवलकोट विजेता रहा। कबड्डी बालक वर्ग में कुशरानी और गैरसैंण ने विभिन्न आयु वर्गों में खिताब जीते। कबड्डी के बालिका वर्ग में कुशरानी और गैरसैंण विजेता रहे। इस प्रतियोगिता में विभिन्न न्याय पंचायतों से कुल 256 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विकासखंड क्रीड़ा समन्वयक हितेंद्र बिष्ट और दमयंती बिष्ट सहित 34 शारीरिक शिक्षक भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन



नंदासैंण के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
नंदासैंण। मेहलचौंरी में हुई ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज नंदासैंण ने अंडर-19 वॉलीबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में राइंका रोहिडा दूसरे स्थान पर रही। छात्रों का कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर भी चयन हुआ। प्रधानाचार्य मीना पुंडीर और पीटीआई गिरीश थपलियाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed