{"_id":"6aff2ec41960adc6f70f229b","slug":"video-fourth-day-of-mathematics-laboratory-training-workshop-in-bageshwar-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर: गणित प्रयोगशाला प्रशिक्षण कार्यशाला का चौथा दिन, शिक्षकों को क्षेत्रमिति और सांख्यिकी का व्यावहारिक प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर: गणित प्रयोगशाला प्रशिक्षण कार्यशाला का चौथा दिन, शिक्षकों को क्षेत्रमिति और सांख्यिकी का व्यावहारिक प्रशिक्षण
बागेश्वर जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में कक्षा छह से 10 तक के गणित शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय गणित प्रयोगशाला प्रशिक्षण कार्यशाला का चौथा दिन भी उत्साहपूर्वक जारी रहा। शिक्षकों को क्षेत्रमिति, मापन, सांख्यिकी और प्रायिकता आधारित विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला में मुख्य संदर्भदाता प्रो. अनूप कुमार राजपूत ने गणित शिक्षण को गतिविधि आधारित, रुचिकर और प्रभावी बनाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अनुभवात्मक और प्रयोगात्मक शिक्षण से ही बच्चों में गणित के प्रति रुचि पैदा की जा सकती है। इस दौरान उन्होंने वर्ग को समान भागों में विभाजित करने संबंधी गतिविधि के माध्यम से जटिल गणितीय अवधारणाओं को सहजता से समझाने के गुर सिखाए। साथ ही विद्यार्थियों के मूल्यांकन, अधिगम प्रतिफलों के अनुरूप शिक्षण योजना बनाने और कक्षा में बच्चों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
प्राचार्य कमलेश्वरी मेहता ने शिक्षकों को गणित शिक्षण को अधिक तार्किक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण प्रभारी और सह-संदर्भदाता डॉ. बीडी पांडेय ने इन गतिविधियों के विद्यालयी उपयोग और गणित प्रयोगशाला के प्रभावी संचालन पर बल दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।