{"_id":"6720e9ee27f16206a0035c23","slug":"video-sarathara-vallbha-bhaii-patal-ka-jayata-para-yavao-na-thaugdha-lgakara-ekata-ka-thaya-sathasha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर युवाओं ने दौड़ लगाकर एकता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर युवाओं ने दौड़ लगाकर एकता का दिया संदेश
सरदार बल्ल्भ भाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) पर अल्मोड़ा के युवाओं ने दौड़ लगाकर एकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में धीरज और महिला वर्ग में पूर्णिमा पहले स्थान पर रहे। खेल विभाग की ओर से विजेताओं को सम्मानित किया गया।
मंगलवार सुबह सात बजे चौघानपाटा से पुलिस लाई तक महिला-पुरुष वर्ग की क्रांस कंट्री आयोजित हुई। बढ़ती ठंड के बीच भी जिले के युवाओं में उत्साह नजर आया। पुरुष ओपन वर्ग में चंदन सिंह, अरुण सिंह और महिला वर्ग में दीपिका, कशिश क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। विभाग ने प्रतियोगिता के दोनों वर्ग में दौड़ पूरी करने वाले दस-दस खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। वहां डीएसओ महेशी आर्या, मनोज सनवाल, हरीश कनवाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, जीवन प्रकाश, हरीश गोस्वामी, करिश्मा नायक, विक्रम भंडारी, हीरा कनवाल आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।