फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora-Haldwani NH closed for heavy vehicles today and tomorrow.

Almora News: अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच आज और कल भारी वाहनों के लिए बंद

Mon, 07 Sep 2026 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 07 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Almora-Haldwani NH closed for heavy vehicles today and tomorrow.
अल्मोड़ा। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग और क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों और यात्री बसों के संचालन पर दो दिन के लिए रोक लगा दी है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सोमवार को क्वारब क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह आदेश जारी किया।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार आठ और नौ सितंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के किमी 56 तथा क्वारब बाईपास मोटर मार्ग पर ट्रकों समेत सभी बड़े वाणिज्यिक वाहनों और यात्री बसों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। जिले में पिछले एक सप्ताह से जारी भारी बारिश के कारण क्वारब बाईपास के पास पहाड़ी लगातार दरक रही है। पहाड़ी से मलबा, बड़े बोल्डर और कीचड़ आने के कारण मार्ग पर बार-बार यातायात बाधित हो रहा है। इससे मार्ग से गुजरने वाले वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

हालात की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सोमवार को क्वारब पहुंचकर संवेदनशील स्लाइड जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर तैनात अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने और अचानक बड़े भूस्खलन की आशंका को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्र पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा है।


बंद के दौरान यहां से आवाजाही करेंगे वाहन
प्रतिबंध की अवधि में हल्के वाहनों के साथ एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों का संचालन क्वारब बाईपास से पूर्व की तरह जारी रहेगा। भारी वाहनों के लिए अल्मोड़ा-विश्वनाथ-शहरफाटक मोटर मार्ग (राज्य मार्ग-13) तथा खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग (राज्य मार्ग-14) को वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed