फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demanding a hike in stipends, MBBS intern doctors have gone on a work boycott.

Almora News: स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग, एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों ने किया कार्यबहिष्कार

Mon, 07 Sep 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 07 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demanding a hike in stipends, MBBS intern doctors have gone on a work boycott.
अल्मोड़ा में प्रदर्शन करते राजकीय मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर।
अल्मोड़ा। स्टाइपेंड में बढ़ोतरी सहित अन्य लंबित मांगों के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। डॉक्टरों ने बेस अस्पताल परिसर में तेज बारिश के बीच जोरदार प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। हालांकि मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए आंदोलनकारी डॉक्टरों ने आपातकालीन (इमरजेंसी) सेवाओं को हड़ताल से पूरी तरह मुक्त रखा है ताकि मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें मात्र 17,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जा रहा है जो उनकी कड़ी मेहनत और योग्यता के मुकाबले बेहद कम है। इंटर्न ने मांग उठाई कि उत्तराखंड में एमबीबीएस इंटर्न का मासिक स्टाइपेंड कम से कम 30,000 रुपये प्रति माह निर्धारित करने की संस्तुति तुरंत प्रदान की जाए। वहां आदित्य, प्रवाही रावत, रक्षित देवड़ी, ध्रुव देवराड़ी, फलक, पंकज, कुशाग्र, भावना, शरीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed