{"_id":"6aa4432a9c79ce10640ac2ac","slug":"video-sp-workers-submit-memorandum-to-municipal-commissioner-regarding-waterlogging-clogged-sewers-mosquito-menace-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जलभराव, जाम सीवर और मच्छरों के प्रकोप को लेकर सपाइयों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव, जाम सीवर और मच्छरों के प्रकोप को लेकर सपाइयों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन; VIDEO
बरसात के बाद शहर में जलभराव, जाम सीवर और नालियों के साथ मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं अधिवक्ता राजू यादव ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नगर क्षेत्र में तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने, जाम सीवर और नालियों की सफाई कराने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि बारिश के बाद नगर के कई वार्डों और मोहल्लों में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़कों और गलियों में पानी जमा होने के साथ सीवर और नालियां जाम हैं। इससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से मच्छरों और अन्य हानिकारक कीटों का प्रकोप बढ़ रहा है।
राजू यादव ने कहा कि जलभराव और गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया समेत मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने नगर निगम से जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल जलनिकासी, नियमित फॉगिंग और सफाई कराने की मांग की। राजू यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता को जलजमाव और मच्छर जनित रोगों का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।