फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sensation as body of teenage girl who gone to her maternal grandparents home month ago found in azamgarh

खुशी के घर पसरा मातम: रातभर बेटी को खोजता रहा परिवार, सुबह इस हाल में मिली लाश; एक महीने पहले आई थी ननिहाल

Fri, 11 Sep 2026 03:27 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 11 Sep 2026 03:27 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में एक महीने पहले ननिहाल गई किशोरी का उसके गांव में शव मिला। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उधर, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Sensation as body of teenage girl who gone to her maternal grandparents home month ago found in azamgarh
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहापुर गांव में शुक्रवार सुबह 16 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव गांव के मंगरू का पुरा बिचली बस्ती में वशिष्ठ के घर के पीछे मिला। किशोरी के गले पर कटे के निशान पाए जाने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने प्रेम-प्रसंग को लेकर किशोरी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
खानजहापुर गांव निवासी विनोद की 16 वर्षीय पुत्री खुशी कक्षा 10 की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार वह करीब एक माह से फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव स्थित अपने ननिहाल में रह रही थी। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे बिना बताए वह ननिहाल से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं पहुंची। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर ननिहाल और परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह मंगरू का पुरा बिचली बस्ती में वशिष्ठ के घर के पीछे किशोरी का शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों से हुई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले आए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुशी दो छोटे भाइयों में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया करेंट से मौत लग रही है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच करते हुए विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed