{"_id":"6a8c6bc98aaae1231b0704a8","slug":"video-sp-spokesperson-hits-back-bjp-over-revdi-culture-also-takes-aim-dynastic-politics-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा के ‘रेवड़ी कल्चर’ पर सपा प्रवक्ता का पलटवार, परिवारवाद को लेकर भी साधा निशाना; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के ‘रेवड़ी कल्चर’ पर सपा प्रवक्ता का पलटवार, परिवारवाद को लेकर भी साधा निशाना; VIDEO
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुभाष राजभर ने भाजपा पर चुनाव से पहले लोकलुभावन योजनाओं के जरिये जनता को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खुद ‘रेवड़ी कल्चर’ की राजनीति के खिलाफ बात करते हैं, लेकिन चुनाव से पहले भाजपा सरकारें ऐसी योजनाएं लेकर आती हैं, जिनका उद्देश्य जनता को लुभाना नजर आता है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर रेवड़ी की राजनीति गलत है तो चुनावी समय में ऐसी घोषणाओं का औचित्य क्या है?
डॉ. राजभर ने भाजपा के सपा पर लगाए जाने वाले परिवारवाद के आरोप पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार सपा को वंशवाद के मुद्दे पर घेरती है, जबकि भाजपा में भी परिवारवाद का आरोप लगाया जाता रहा है। उनके मुताबिक, राजनीति में वंशवाद जैसी किसी व्यवस्था का कोई औचित्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा में वंशवाद नहीं, बल्कि समाजवाद की विचारधारा चलती है।
सपा प्रवक्ता ने भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार योजनाओं के माध्यम से सभी के विकास का दावा करती है, लेकिन वास्तविक लाभ चुनिंदा वर्गों तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से आम जनता को महंगाई और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
डॉ. राजभर ने कहा कि सपा सत्ता में आई तो महिलाओं के मुद्दों और महंगाई के खिलाफ प्राथमिकता से काम करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यकाल पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में जनता के लिए समस्याओं के ‘गड्ढे’ खोदे गए हैं, जिन्हें सपा सरकार बनने पर एक महीने में पाटने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने दावा किया कि सपा की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश की जनता को व्यापक स्तर पर राहत और योजनाओं का लाभ मिलेगा। सपा प्रवक्ता के बयान को आगामी चुनावी राजनीति के लिहाज से भाजपा पर सीधा हमला माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।