{"_id":"6a92a22d3e59b38724001fad","slug":"video-sp-leaders-protest-bathing-in-sewage-water-questions-raised-over-dilapidated-state-sant-ravidas-main-road-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीवर के पानी में नहाकर सपा नेताओं ने जताया विरोध, संत रविदास मुख्य मार्ग की बदहाली पर उठे सवाल; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर के पानी में नहाकर सपा नेताओं ने जताया विरोध, संत रविदास मुख्य मार्ग की बदहाली पर उठे सवाल; VIDEO
संत रविदास मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव और सीवर की समस्या से नाराज लोगों ने शनिवार को अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। सपा नेता अमन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर भरे सीवर के पानी में नहाकर नगर निगम और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि 29 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के दौरान नगर निगम की ओर से आनन-फानन में जल निकासी की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद करीब एक माह बीत गया, लेकिन संत रविदास मुख्य मार्ग की समस्या जस की तस बनी हुई है। सड़क पर सीवर का पानी भरा होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए कई बार नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। जल निकासी के लिए जनरेटर मौके पर खड़ा है, लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक उसका नियमित संचालन नहीं किया जाता। पानी जमा रहने के कारण सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
प्रदर्शन के दौरान अमन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के समय कुछ घंटों के लिए व्यवस्था ठीक कर देना पर्याप्त नहीं है। जनता को पूरे साल साफ-सुथरी सड़क और बेहतर जल निकासी की सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में लाल बहादुर यादव, गोलू, रवि यादव समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम से तत्काल सीवर का पानी हटाने और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।