फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Husband strangled collusion with lover Killed by smashing head against floor four arrested in sonbhadra

प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला घोंटा: फर्श पर सिर पटककर ली जान, एक्सीडेंट दिखाने की रची साजिश; चार गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2026 11:48 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 29 Aug 2026 11:48 PM IST
सार

शक्तिनगर के बीना में एनसीएल कर्मी की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति का गला घोंटा, फिर फर्श पर सिर पटककर हत्या कर दी। वारदात को हादसा दिखाने के लिए शव सड़क किनारे फेंका और वाहन से चोट पहुंचाई। 22 अगस्त को शव मिला था।

विज्ञापन
Husband strangled collusion with lover Killed by smashing head against floor four arrested in sonbhadra
पुलिस की गिरफ्त में चार आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बीना स्टेडियम-जमशीला के पास गत 22 अगस्त को सड़क किनारे एनसीएल के सीनियर ओवरमैन रमाशंकर मिश्रा का शव हत्या के बाद फेंका गया था। शनिवार को इसका खुलासा करते हुए शक्तिनगर पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन




पुलिस का दावा है कि प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति का गला घोंटा। फिर पत्थर के फर्श पर सिर पटककर उसकी जान ले दी। हत्या को सड़क हादसे का रूप देने के लिए दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर शव को सड़क किनारे फेंक दिया था। प्राथमिकी दर्ज करने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को दबोचा।
विज्ञापन


बता दें कि गत 22 अगस्त को बीना कॉलोनी निवासी रमाशंकर मिश्रा का शव संदिग्ध हाल में सड़क किनारे मिला था। वह एनसीएल बीना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत थे। पहले मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हुआ, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर पर चोट और गला घोंटने की पुष्टि हुई। शुक्रवार को मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल की। 

शक्तिनगर एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि रमाशंकर की पत्नी प्रियंका मिश्रा का विकास चौहान से प्रेम-प्रसंग था। 22 अगस्त को रमाशंकर ने दोनों को घर में देख लिया, जिसके बाद विवाद हो गया। आरोप है कि प्रियंका और विकास ने रमाशंकर का गला दबाया और पत्थर के फर्श पर उसका सिर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

हत्या के बाद विकास ने अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता की मदद से शव को चादर और गमछे में लपेटकर सड़क किनारे पहुंचाया। इसके बाद वाहन से चोट पहुंचाकर घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। इस मामले में विकास चौहान, प्रियंका मिश्रा, अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय और बीना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।

हत्या को एक्सीडेंट दिखाने की रची साजिश
वारदात को अंजाम देने के बाद हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की साजिश रची गई। प्रेमी विकास ने अपने दो सहयोगियों अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता को बुलाया। चारों ने मिलकर शव को चादर और गमछे में लपेटा और बीना स्टेडियम-जमशीला सड़क के किनारे ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद शव पर वाहन से चोट पहुंचाई गई ताकि लोग इसे हिट एंड रन का मामला समझें। 

कॉल डिटेल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज  
शुरुआत में मामला सड़क दुर्घटना का ही लग रहा था लेकिन घटनास्थल के हालात संदिग्ध होने पर पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब सिर पर गंभीर चोट और गला घोंटने की बात साफ हुई, तो शुक्रवार को हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कॉल डिटेल, लोकेशन और टेक्निकल साक्ष्यों की मदद से कड़ियों को जोड़ा, जिसके बाद पूरी हकीकत सामने आ गई। इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय और बीना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।

...जब पत्नियां बनीं कातिल 

  • 09 नवंबर 2021 : दुद्धी कोतवाली क्षेत्र मलदेवा गांव में भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जगजीत सिंह की हत्या में पत्नी अलका और प्रेमी हेमचंद को गिरफ्तार किया गया था।
  • 29 मार्च 2021 : रायपुर थानाक्षेत्र के वैनी में होली के दिन राजू चेरो की हत्या पत्नी संगीता ने अपने प्रेमी बाबूलाल के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से पति का गला काटकर की थी।
  • 03 फरवरी 2022 : विंढमगंज थानाक्षेत्र में राजीव श्रीवास्तव की हत्या में पत्नी ममता और प्रेमी लवकुश गिरफ्तार किए गए थे। जेल से निकलने के बाद महिला को उसके दूसरे प्रेमी नंदू यादव ने मार डाला था। 
  • 02 जनवरी 2023 : रॉबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल में आरा मशीन संचालक बृजेशदेव पांडेय की हत्या में पत्नी आराधना पांडेय और चचेरा भाई व पत्नी का प्रेमी विकासदेव पांडेय गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed